फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Wed, 02 Aug 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :31: सोनीपत में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में धारा-144 लागू होने के बाद कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ललित सिवाच ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही पुलिस ने देर शाम फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


डीसी ललित सिवाच की तरफ से जारी आदेश में सोनीपत पूर्व क्षेत्र में सहायक रोजगार अधिकारी कनव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके साथ डीसीपी गौरव राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है। सोनीपत पश्चिम क्षेत्र में जिला उद्यान अधिकारी राकेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर उनके साथ डीसीपी डॉ. अंशु सिंगला को नियुक्त किया है। गोहाना शहर व बरोदा थाना क्षेत्र में ईटीओ चंचल सिंगला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया और उनके साथ डीसीपी भारती डबास व एसीपी सोमबीर देशवाल को नियुक्त किया है। कुंडली, राई व बहालगढ़ थाना क्षेत्र में जिला मत्स्य अधिकारी कश्मीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ डीसीपी वीरेंद्र सिंह सांगवान व एसीपी मुकेश कुमार जाखड़ को नियुक्त किया गया है। सोनीपत शहर थाना क्षेत्र में आईटीआई के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के साथ उनके साथ डीसीपी विजय सिंह व एसीपी नरसिंह को नियुक्त किया है। गोहाना सदर व मोहाना थाना क्षेत्र में ईटीओ हर्षित कृष्ण चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर उनके साथ एसीपी नरेंद्र को लगाया है। जीटी रोड पर खनन अधिकारी अनिल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ एसीपी रमेश कुमार व एसीपी राहुल देव को लगाया गया है। वहीं खरखौदा थाना क्षेत्र में एईटीओ वीरेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ एसीपी जीत सिंह को लगाया है। मुरथल, गन्नौर व बड़ी थाना क्षेत्र में सहायक श्रम आयुक्त सुनील नांदल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ एसीपी गोरखपाल को लगाया है।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सोनीपत पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार देर शाम को फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र, सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह, सेक्टर-27 थाना प्रभारी संदीप कुमार व सदर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। सभी को कानून पर विश्वास बनाए रखने को जागरूक किया।

फोटो :31: सोनीपत में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें