फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसों में इकलौते बेटे, महिला और युवक की मौत, एक गंभीर

Fri, 10 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना/राई। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। महलाना रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से बाइक सवार इकलौते बेटे की जान गई तो पलड़ी में बुलेट की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं खानपुर कलां-शामड़ी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


महलाना रोड स्थित शिव दर्शन वाटिका के सामने सड़क पर कड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बीएसएफ जवान गांव मूलरूप से गांव भदाना फिलहाल विकास नगर गली नंबर-1 निवासी जगदीश ने बताया कि वह दिवाली पर्व की छुट्टी पर घर आए हैं। उनके इकलौते बेटे साहिल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते हैं। जगदीश ने बताया कि वह गांव भदाना गए थे। जब बुधवार की रात को वह शहर की ओर लौट रहे थे तो उनका बेटा उन्हें महलाना नहर के पास मिल गया। दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर आ रहे थे। साहिल बाइक पर उनसे आगे निकल गया, जबकि वह करीब एक किलोमीटर पीछे रह गए। जब साहिल शिवदर्शन वाटिका के पास पहुंचा तो वहां सड़क के बीच में खड़ी ईंटों से भरी ट्रॉली में टकरा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। वह वहां पहुंचे तो साहिल सड़क पर पड़ा था। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं गोहाना के खानपुर कलां-शामड़ी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। गांव चिड़ाना निवासी प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सतीश (28) मजदूरी करता था। सतीश और उनका साथी संदीप बाइक पर सवार होकर खानपुर कलां गए हुए थे। जब वह लौट रहे थे तो शामड़ी रोड पर माइनर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उनको खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दाखिल किया, जहां पर चिकित्सक ने उनके बेटे सतीश को मृत घोषित कर दिया। संदीप का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं राई के गांव पलड़ी कलां के अड्डे पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। गांव पलड़ी कलां निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में चौकीदार हैं। उनकी पत्नी नीलम गत्ता फैक्टरी में काम करती थीं। वह 4 नवंबर को दिवाली से खरीदारी कर ऑटो में सवार होकर गांव आए थे। जब वह गांव के अड्डे पर खड़े थे तो इसी दौरान एक बुलेट बाइक सवार ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। वह पत्नी को लेकर निजी अस्पताल गए, जहां से उन्हें 8 नवंबर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें