राई। गांव मेहंदीपुर में परिवार के इकलौते बेटे पर दो युवकों ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया। युवक के पिता का आरोप है कि उनके सामने बेटे के सिर, गर्दन व पेट में बीयर की बोतल से वार किया गया। इससे बेटे की हालत बिगड़ गई। उसका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मेहंदीपुर निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसके पास दो बेटी व एक बेटा है। उनका बेटा दीपक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। दीपक घर से बख्तावरपुर स्थित बैंक में गए थे। जब वह घर नहीं आए तो वह बेटे की तलाश में बख्तावरपुर गांव की तरफ चले गए। जब वह शराब के ठेके के पास पहुंचे तो उनके बेटे दीपक को सन्नी व सोमबीर पकड़े थे। सन्नी ने बीयर की बोतल से दीपक के सिर, गर्दन, छाती व पेट पर वार कर दिए। इससे वह नीचे गिर गया। बाद में आरोपी भाग गए। उनकी पुत्रवधू शोभा पहुंची तो उसकी मदद से दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पांच हजार रुपये भी नहीं मिले हैं।