फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से केवल सेनिटाइज होकर जाने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री, आईएसबीटी में घुसने से रोकी गई

विज्ञापन
रोडवेज बस को बिना मास्क लगाए चलाता चालक - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की बसों को अगर सेनिटाइज नहीं किया जाता है तो उनकी दिल्ली में एंट्री नहीं हो सकेगी। इस कारण ही शुक्रवार को आईएसबीटी में बिना सेनिटाइज किए भेजी कई आधा दर्जन बसों को घुसने से रोक दिया गया और उनको बाहर से वापस लौटना पड़ा। आईएसबीटी के अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सेनिटाइज प्रमाणपत्र होने के साथ ही बस में यात्री भी होने चाहिए तभी अंदर घुसने दिया जाएगा। वहीं कोरोना वायरस को लेकर इतना हंगामा होने के बावजूद रोडवेज के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। चालकों व परिचालकों को मास्क व सेनिटाइजर तक नहीं दिया गया है, जबकि वह दिनभर भीड़ में रहते हैं और उनके लिए सबसे ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन

सरकार ने कोरोना वायरस के कारण भीड़भाड़ वाली जगहों को बंद रखने के आदेश भले ही जारी कर दिए हैं। लेकिन रोडवेज बसों को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ज्यादा समय के लिए बंद नहीं किया जा सकता है। इसको देखते हुए ही बस चालक और परिचालक को पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है, उनको मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही यात्रियों के बचाव के लिए बसों को हर चक्कर के बाद नियमित धुलाई कराने और उनको सेनिटाइज कराने के आदेश हैं। उसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है और बसों को नियमित सेनिटाइज नहीं किया जा रहा है। इस वजह से शुक्रवार को सेनिटाइज किए बिना दिल्ली भेजी गई बसों को आईएसबीटी में घुसने से रोक दिया गया। उनको सेनिटाइज प्रमाणपत्र होने के बाद ही आईएसबीटी में घुसने देने की बात कही गई और उनको आईएसबीटी के बाहर से लौटा दिया गया। जिससे यात्रियों को बाहर छोड़कर ही बसों को वापस लाया गया। इस तरह से सोनीपत समेत अन्य कई जिलों की बसों को रोका गया। उसके बाद ही बसों को नियमित सेनिटाइज करके प्रमाणपत्र देकर भेजा गया।
मास्क व सेनिटाइजर मंगवाए तो कार्यालय में तैनात कर्मियों ने कब्जाए
रोडवेज में चालक और परिचालकों को मास्क व सेनिटाइजर तक नहीं दिया गया है, जबकि सबसे ज्यादा भीड़भाड़ में उनको रहना पड़ता है। यहां शुक्रवार को एक भी बस में चालक व परिचालक को मास्क नहीं लगा था तो उनके पास सेनिटाइजर तक नहीं था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि काफी कम मास्क व सेनिटाइजर मंगवाए गए थे, जिनको कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने कब्जा लिया। चालक व परिचालकों को कुछ नहीं दिया गया। इस तरह से चालक व परिचालक के बचाव के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में केवल सेनिटाइज बसों को एंट्री मिलेगी और इस कारण ही सभी बसों को सेनिटाइज करके प्रमाणपत्र देकर भेजा जा रहा है। चालक व परिचालकों को मास्क और सेनिटाइज बांटने के आदेश दिए गए थे और वह काफी मंगवाए गए थे। अगर किसी के पास नहीं है तो उसे तुरंत दिलवाए जाएंगे। -राहुल जैन, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें