संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान प्रदान करने के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से चयन प्रक्रिया की जा रही है। ऑनलाइन ड्रॉ 19 फरवरी को सुबह 9 बजे लघु सचिवालय में किया जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान विभाग को एसबी-89 योजना के तहत 147 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग ने जिले के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अनुसूचित जाति के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ड्रॉ प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें।