फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएस मेडिकल कॉलेज की नहीं चल रही ऑनलाइन ओपीडी, गर्भवती परेशान

विज्ञापन
26 जून से बंद दिख रहा व्हाट्सएप नंबर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
घर बैठे चिकित्सकों से परामर्श के लिए बीपीएस मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई ऑनलाइन ओपीडी कई दिन से नहीं चल रही है। ऑनलाइन ओपीडी के लिए जारी किया गया लैंडलाइन नंबर 01263-298577 और व्हाट्सएप नंबर (9817869117) 26 जून से बंद है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्हें परामर्श के लिए मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में हर रोज करीब 150 ओपीडी होती हैं। इनमें से अधिकतर महिलाएं गर्भवती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं के संक्रमित होने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को कोरोना से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दूसरी लहर के बीच ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा जारी की थी। इसके लिए प्रशासन ने वेबसाइट पर एक लैंडलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किया था, ताकि गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज के चक्कर न काटने पड़े और वह घर बैठे ही चिकित्सक से परामर्श ले सकें। इसके बावजूद अब पिछले कई दिन से दोनों ही नंबर बंद हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को बार-बार मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने पड़े हैं, जिससे उन्हें परेशानी भी हो रही है।
यह बोलीं महिलाएं
वर्जन
वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर नहीं हुआ संपर्क
मैं आठ माह की गर्भवती हूं। ऐसे में दो दिन से पेट में हल्का दर्द है। चिकित्सक से जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। इस दौरान लैंडलाइन नंबर बंद बताया और व्हाट्एसप नंबर किसी ने नहीं उठाया। यह व्हाट्सएप नंबर 26 जून के बाद बंद दिख रहा है। अब जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

- मीनू, गोहाना निवासी।
--
दोनों में से एक भी नंबर नहीं मिला
कई दिन से तबीयत खराब है। इसके लिए पहले भी मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। सोमवार को रिपोर्ट दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज में जाना था, लेकिन बारिश होने के कारण नहीं जा सकी। जानकारी मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग की ओपीडी ऑनलाइन भी होती है। इस पर जारी नंबरों पर कॉल की तो दोनों में से एक भी नंबर नहीं मिला।
- पूजा, निवासी राम नगर।
वर्जन
ऑनलाइन ओपीडी के लिए जारी नंबरों के बंद होने की जानकारी नहीं थी। संबंधित चिकित्सकों से पूछने के बाद पता चला कि लैंडलाइन नंबर बंद है और व्हाट्सएप नंबर का इंटरनेट नहीं चल रहा है। नंबरों को चालू करने के लिए आईटी विभाग को बोल दिया है। जल्द ही इनकी सुविधा शुरू करवा दी जाएगी, ताकि महिलाओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

- डॉ. राजीव महेंद्रु, बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें