प्लॉट का मुआयना करने पर हुआ झगड़ा
बुधवार की शाम को जगत ने अपने परिवार के सदस्यों व गांव के अन्य मौजिज लोगों को थाने में चलने के लिए बुलाया था, जोकि एक बार फिर से प्लॉट का मुआयना करने के लिए चले गए। जहां पर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ और झगड़ा इस कदर बढ़ा कि लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। जगत के परिवार के सदस्यों में जगत के साथ ही उनकी बुआ कमला देवी, चाचा सेवा सिंह व रेनू को चोट आईं जबकि दूसरे पक्ष में राजकुमार, कृष्ण, बबीता, कृष्णा, मोहित, चाहत व विकास घायल हो गए।
सभी को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कमला देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सोनीपत स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है जबकि पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Sonipat: फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान, ऊंची उठती लपटों को देख सहमे लोग