फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम : स्कूलों को लगाए जाने वाले पौधों की बतानी होगी संख्या

Sun, 04 Aug 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। मानसून सीजन में जिले को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से राजकीय स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को परिसर या आसपास के क्षेत्र में गड्ढे खोदने होंगे। इसके लिए स्कूलों को 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं खोदे गए गड्ढों की रिपोर्ट भी भेजनी होगी, इसके अनुसार स्कूल को निर्धारित संख्या में पौधे मुहैया करवाए जा सकें।
विज्ञापन

वन विभाग ने जिले के राजकीय स्कूलों को करीब 50 हजार पौधे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पौधे स्कूल परिसर में रोपित किए जाएंगे, साथ ही विद्यार्थियों को भी वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थी यह पौधा स्कूल परिसर, घर या आसपास के क्षेत्र में लगा सकते हैं। विद्यार्थी की जिम्मेदारी पौधरोपण के साथ ही खत्म नहीं होगी, उसे रोपे गए पौधे की देखभाल भी करनी होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से पौधे की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे शिक्षक भी रोपे गए पौधे की समय-समय पर जानकारी जुटा सकें। पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्कूलों को वन विभाग नजदीकी नर्सरियों से पौधे उपलब्ध करवाएगा।
जिले की 13 नर्सरियों में सात लाख पौधे तैयार
जिले में वन विभाग की 13 नर्सरियां हैं। इन नर्सरियों में मानसून सीजन के लिए विभिन्न किस्मों के करीब सात लाख पौधे तैयार किए गए हैं। स्कूल मुखिया जिस प्रजाति के पौधे रोपित करना चाहते हैं, नर्सरी संचालक से संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। अभियान के तहत एक दिन में एक साथ बड़ी संख्या में पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के राजकीय स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए स्कूल मुखियाओं से पौधे रोपने के लिए 10 अगस्त तक गड्ढे खोदकर उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जिससे स्कूलों को गड्ढों की संख्या के अनुसार ही पौधे मुहैया करवाए जा सके।
विज्ञापन

- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें