फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कदम साक्षरता की ओर : 12449 ने दी परीक्षा, 3221 रहे अनुपस्थित

Mon, 23 Sep 2024 08:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- गजब का जज्बा...सोनीपत के गोहाना के गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी किशनी देवी ने उम्र के 9
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश में निरक्षरता दर को खत्म करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना के तहत रविवार को जिले के सभी राजकीय स्कूलों में उल्लास परीक्षा आयोजित की गई। 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों को साक्षर बनाने की कवायद में जुटे शिक्षा विभाग ने उल्लास परीक्षा के लिए जिले में 338 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन पर 12449 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 3221 अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक परीक्षा का संचालन किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत निरक्षरों को चिह्नित कर पढ़ना-लिखना व संख्या ज्ञान प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वालों को प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। वर्ष 2022 से 2027 तक निरक्षरों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत प्रदेश में पहली बार मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। तीन घंटे की परीक्षा को लेकर दोपहर दो बजे प्रवेश बंद कर दिया गया था। तीन घंटे की परीक्षा में 50-50 अंक के तीन भाग थे। परीक्षा के लिए 25 जांचकर्ता नियुक्त किए गए। प्रत्येक विद्यालय मुखिया व इंचार्ज ने एक परिणाम रजिस्टर तैयार किया। 23 सितंबर तक परिणाम संकलित कर खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे जाएंगे। इस बार जो परीक्षा नहीं दे पाए, उनके लिए आगामी समय में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 24744 निरक्षकों को साक्षर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा के लिए 15670 निरक्षकों ने पंजीकरण करवाया था।
किशनी देवी ने पेश की मिसाल
गोहाना। गोहाना के गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी किशनी देवी ने 98 वर्ष की उम्र में गजब का जज्बा दिखाते हुए उल्लास की परीक्षा दी। वयाेवृद्ध किशन देवी भले ही चारपाई पर हैं, ज्यादा चल फिर नहीं पाती, आंखों से भी कुछ धुंधला दिखाई देता है, लेकिन साक्षर होने के उनके जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। दो शिक्षक परीक्षा लेने उनके घर पर ही गए। कांपते हाथों से लिखने में सक्षम नहीं होने के कारण शिक्षकों ने उनसे उत्तर पूछकर लिखे। उम्र के इस पड़ाव में पढ़ाई के प्रति उनके गजब के जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहां कितनों ने दी परीक्षा
खंड कुल शिक्षार्थी परीक्षा दी
परीक्षा केंद्र
गन्नौर

2799

2239 74

गोहाना
3455


2929 36

कथूरा

683


399 17

खरखौदा
2225

1450 44

मुंडलाना
676

577 27

राई

2006


1672 61

सोनीपत
3826


3183 79

कुल 15670 12449 338



जिले में निरक्षरता की दर को कम करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार उल्लास कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिले में 338 परीक्षा केंद्रों पर 12449 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनका परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश दहिया, जिला समन्वयक, उल्लास, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें