सोनीपत। गांव मोहाना में वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक की पुरानी रंजिश के चलते गोलियों व चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में मोहाना के आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गांव मोहाना निवासी बलबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा आनंद (31) 27 सितंबर, 2023 की रात को गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। रात साढ़े दस बजे गांव के रोहताश ने उन्हें जानकारी दी कि आनंद की गोलियां व चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
उन्होंने बताया था कि गांव के दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार, सागर, रविंद्र व अन्य ने गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर आनंद की हत्या कर दी है। जब रोहताश, आर्यन व सुनील ने बचाव का प्रयास किया तो उनकी तरफ फायर कर दिया था।
जांच के दौरान पुलिस एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया था। बाद में दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार व सागर काबू किया गया। अब मामले में आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया है।