फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच में से एक आवेदन मिला योजना के योग्य

Sat, 19 Oct 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में पैडी स्ट्रॉ सप्लाई चेन (धान के भूसे की आपूर्ति शृंखला) की स्थापना के लिए आवेदकों का चयन किया गया। इसके लिए गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। 4 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि पोर्टल पर पांच आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से केवल एक आवेदन ही योजना के योग्य पाया गया। इस आवेदन को अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। बैठक में कृषि विभाग से राकेश हुड्डा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. कुलदीप दहिया, एलडीएम मनोज शेट्टी, बागवानी विभाग से तकनीकी सहायक व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें