फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट में हरियाणा ने उत्तराखंड को 12 रन से हराया

Sat, 19 Oct 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से 50 टीमों के करीब 700 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। शुक्रवार को दूसरे दिन लड़के व लड़कियों के विभिन्न मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 12 रन से हराय। प्रतियोगिता का समापन 20 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन

टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीडिया प्रभारी संतोष राणा ने बताया कि बालिका वर्ग में पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश व दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 40 रन से हराया। दूसरा मुकाबला जम्मू कश्मीर व गोवा के बीच खेला गया। जिसमें जम्मू कश्मीर टीम ने 16 रन से मुकाबला जीता है। बालक वर्ग में विभिन्न मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हरियाणा व उत्तराखंड टीमों के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने उत्तराखंड को 12 रन से हराया। दूसरा मुकाबला ओडिशा व दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें तीन विकेट से ओडिशा ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश व चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें मध्यप्रदेश टीम ने 42 रन से दर्ज की। चौथा मुकाबला जम्मू कश्मीर व पुडुचेरी के बीच हुआ। जिसमें पुडुचेरी ने 14 रन से मुकाबला जीता। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 18 रन से जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका में संतोष प्रसाद, वसीम, फैज खान, सौरभ, प्राची, ऋतुजा, गुरप्रीत, नेहा, आयोजक सचिव जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह गहलोत भी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें