फोटो : सोनीपत के सिक्का कॉलोनी स्थित गोसाईं धर्मशाला में एक शाम श्री राधा रानी के नाम भजन संध्
- फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
सोनीपत। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था, परशुराम सेना प्रकोष्ठ सोनीपत के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस के उपलक्ष्य में सिक्का कॉलोनी स्थित गोसाईं धर्मशाला में एक शाम श्री राधा रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ।
भजन गायक राजीव शास्त्री ने प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आचार्य विपिन वशिष्ठ ने संकीर्तन की महिमा का वर्णन करते हुए समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, नेकी की राह फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शर्मा, ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बतौर अतिथि शिरकत की।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय महासचिव योगेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अमित शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं अमित शौनक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पाठक, प्रदेश प्रभारी विपिन वशिष्ठ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित वरुण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।