फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोलन से लौट रहे कंपनी कर्मी की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Feb 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुमासपुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपने साथी संग हिमाचल प्रदेश के सोलन से घूमकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही उनके पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर अलप्पक्कम शीतला पताभी नगर निवासी बालाकृष्णन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा थेजस एलबी सात माह से उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-156 स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह 24 फरवरी को अपने सहकर्मी अच्युत के साथ अलग-अलग बाइक पर हिमाचल के सोलन घूमने गए थे। वह 25 फरवरी को वापस लौट रहे थे। जब वह कुमासपुर के पास पहुंचे तो उनके बेटे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। मामले का पता लगने पर वह सोनीपत पहुंचे। जहां बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बालाकृष्णन के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें