खरखौदा। गांव पाई के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसे वाहनों ने बुरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। चौकीदार विनोद ने बताया कि मंगलवार तड़के चार बजे वह घूमते हुए जब केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे तो वहां अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके ऊपर से वाहन गुजर रहे थे। मृतक ने सफेद व नीली रंग की जर्सी व हरे रंग का पाजामा पहना रखा था। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद