गोहाना। क्राइम यूनिट ने गांव मोई माजरी के संदीप को गिरफ्तार किया है। 31 जनवरी को बस अड्डे के पास गश्त के दौरान हवलदार सुरेंद्र की टीम ने जींद-महम रोड बाईपास पर मोर चौक से किसान कॉलोनी की तरफ आ रहे आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस मिला। संवाद