फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाना स्टोर का ताला तोडक़र डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के चार मरला स्थित किरयाना स्टोर से 22 मार्च की रात जनता कर्फ्यू के दौरान ताला तोडकऱ आटा-चावल व अन्य घरेलू सामान चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से सिक्का कालोनी फिलहाल जटवाड़ा का रहने वाला राजू है। चार मरला के सुरेश ने पुलिस को बताया था कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा होने के कारण उनकी दुकान बंद थी। चोर रात को ताला तोडकऱ डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उनके 4-मरला स्थित वेस्टेज बेस्ट डील्स गोदाम से आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय पत्ती, रिफाइंड तेल और ड्राई फ्रूटस चोरी हो गए। दुकान के तीन मालिक अजय चांदना, सुरेश चावला और संयोगिता चावला हैं। सुरेश चावला ने बताया था कि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने अब आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें