सोनीपत। आदर्श नगर में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। परिवार घर को ताला लगाकर हरिद्वार गया हुआ था।
आदर्श नगर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार गए हुए थे। 17 जून की शाम को जब वह लौटकर आए तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने अलमारियों की जांच की तो लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद