फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दलबीर सिंह है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने 13 मई को बताया था कि वह दोपहर को अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसका मकान मालिक व पड़ोसी रणधीर और दलबीर उसके कमरे में घुस आए थे। दोनों आरोपियों ने उसे कमरे में ही दबोच लिया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया था। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए थे। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपी रणबीर की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें