फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने किशोर से किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने किशोर के साथ खेत में कुकर्म कर दिया। साथ ही उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। किशोर ने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा 12 मई को घर के बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस अपने घर लौट रहा था खेतों में गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे रोक लिया और उसके साथ डरा-धमकाकर कुकर्म कर दिया। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने उसे किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। किशोर ने अपने घर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद बुजुर्ग के खिलाफ कुकर्म, जुवेनाइल एक्ट व 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें