फोटो 21: सोनीपत के कुंडली में मनाए गए वीर बाल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता माईराम कौशिक
सोनीपत। कुंडली में नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज के निवास पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में अरदास व पाठ का आयोजन गुरुद्वारा सभा की तरफ से गया। दोनों साहिबजादों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता माईराम कौशिक पहुंचे। उन्होंने वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के दो साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। हम सभी को ऐसे वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंचों, पार्षदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नपा चेयरपर्सन शिमला देवी, नपा पार्षद निरंज, मंडल अध्यक्ष अरुण चौहान, सरपंच नरेश खुर्रमपुर, जयराम भैरा बांकीपुर, योगेश खटकड़, अनिल सेरसा, रामेश्वर बड़ौली, महेश नाहरी मौजूद रहे।