फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सकट चौथ पर महिलाओं ने रखा गणेश व्रत

Wed, 07 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के गन्नौर में सकट चौथे पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करती महिला श्रद्धालु
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। जिलेभर में मंगलवार को सकट चौथ पर्व मनाया गया। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महिलाओं ने सकट चौथ व्रत रखकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामनाओं के लिए गणपति महाराज का स्मरण किया। पं. तेजप्रकाश शास्त्री ने बताया कि माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ, तिल चौथ और वक्रतुंडी चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन गणेश पूजा से जीवन के संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और आर्थिक उन्नति के लिए किया जाता है। व्रती महिलाओं ने पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया और कथा श्रवण के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें