फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओमेक्स सिटी आरडब्ल्यूए ने बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून को धरने का एलान

Mon, 15 Jun 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की ओमेक्स सिटी में बैठक करते आरडब्ल्यूए के पदा​धिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। ओमेक्स सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की रविवार को हुई आपात बैठक में बिल्डर के खिलाफ आंदोलन का एलान किया। इसमें निर्णय लिया कि यदि लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 28 जून को बिल्डर के खिलाफ धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के संरक्षक बिजेंद्र शर्मा, प्रधान धूप सिंह देशवाल व महासचिव अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि ओमेक्स सिटी में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। कॉलोनी की सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहता है। इससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि जिला नगर योजनाकार और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। आदेशों में स्पष्ट कहा गया था कि जब तक कम्युनिटी साइट्स और ग्रीन एरिया का विकास पूरा नहीं हो जाता तब तक कंपनी की अविकसित और खाली जमीन फ्रीज रहेगी।
विज्ञापन

इसके बावजूद कंपनी कथित रूप से अविकसित भूमि पर प्लॉट विकसित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से गेट बंद करने, बिजली-पानी, सिक्योरिटी, टूटी सड़कों और बागवानी से जुड़ी समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं। कंपनी को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए।
आरडब्ल्यूए ने निर्णय लिया कि जल्द मुख्यमंत्री, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी। यदि इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 28 जून को बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें