फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियन गेम्स में ओलंपियन बजरंग पूनिया के हाथ में लगी थी चोट, करवाया ऑपरेशन

Thu, 26 Oct 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। बजरंग ने चीन से भारत लौटने के बाद अब मुंबई के एक निजी अस्पताल में अपने हाथ का ऑपरेशन करवाया है। बजरंग ने सोशल मीडिया पर अपना फोटो पोस्ट कर लिखा है कि उनका ऑपरेशन सफल रहा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन


ओलंपिक में देश का पदक दिला चुके स्टार पहलवान बजरंग पूनिया कुश्ती संघ के साथ विवाद में खूब चर्चित रहे थे। उन्होंने महिला पहलवानों के पक्ष में आंदोलन की कमान थामी थी। इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ अदालत में केस चल रहा है। विवादों के बीच बजरंग पूनिया चीन में एशियन खेलों में भाग लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां पर वह पदक नहीं दिला सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें