फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नालों का नए सिरे से होगा निर्माण : विधायक

Thu, 26 Jun 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :16 : नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। बारिश से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने शहर में नालों की सफाई करवा रही है। बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नालों की गहराई से सफाई समय पर पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि नालों की सफाई पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शहर के अधिकतर हिस्सों में सफाई का काम पूरा हो चुका है। रेलवे रोड पर सफाई चल रही है। इसके बाद जनता स्कूल रोड के नालों की सफाई होगी।

विधायक ने कहा कि शहर में पानी निकासी की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। मानसून के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे रोड पर बने पुराने नालों का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इन नालों से अब पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती। नए सिरे से निर्माण होने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें