फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन को 100 रुपये से शुरू किया, सरकार बनने के बाद देंगे 7500 रुपये : अभय चौटाला

Tue, 06 Aug 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब वर्ग के लोगों को मारने का काम कर रही है। इनेलो ने बुढ़ापा पेंशन को 100 रुपये से शुरू किया था, सरकार बनने के बाद यह 7500 रुपये की जाएगी। वह मंगलवार को जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी, हर वर्ग का विकास किया जाएगा। हर घर में सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांग रही है और भाजपा कांग्रेस से हिसाब मांग रही है। जबकि जनता को दोनों पार्टी हिसाब नहीं दे रही हैं। इनेलो-बसपा सरकार बनने पर देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। अभय सिंह चौटाला ने रैली के दौरान दस वादे किए हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि आपका वोट कीमती है, इस वोट को कोई खरीद नहीं सकता है और कोई लूट नहीं सकता है। जनता इनेलो-बसपा के उम्मीदवार को वोट देकर विधानसभा में विजय बनाएं, ताकि सरकार बने। हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार बनने के बाद किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। इस दौरान जोगेंद्र मलिक, रणधीर सिंह बैनीवाल, धर्मपाल तिगरा, रामपाल माजरा, अशोक कौशिक, जितेंद्र कुमार, कृष्ण मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें