सोनीपत। पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रवींद्र खत्री ने बताया कि एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश व जिलेभर में 30 व 31 मार्च को पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल रहेगी। इस दौरान किसी भी पंप पर तेल नहीं दिया जाएगा। सात वर्षों से सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीलर कमीशन में बढ़ोतरी न किए जाने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों में रोष है। जिसकी वजह से उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।