फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुन मौके पर किया समाधान

Wed, 26 Jul 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34- शिविर में स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर स्वास्थ्य परामर्श लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव आंवली स्थित राजकीय विद्यालय में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिनमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान किया। शिविर में ग्रामीण परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र व पेंशन बनवाने संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक आशीष वशिष्ठ ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिविर में प्रत्येक विभाग की ओर से योजनाओं संबंधी जानकारी दी गई, जिनका उन्हें लाभ अवश्य उठाना चाहिए। जिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान शिविर में नहीं हुआ, वह सरल केंद्र व विभागों के कार्यालय में जाकर अपना काम करवा सकते हैं। इस दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक ने सभी अधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस मौके पर तहसीलदार विकास, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर, एसीपी नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 34- शिविर में स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर स्वास्थ्य परामर्श लेते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें