फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार्य के बीच अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया योग

Wed, 17 Dec 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित एसडीएम कार्यालय में वाई-ब्रेक का प्रशिक्षण देते योग प्रशिक्षक।
विज्ञापन
खरखौदा। आयुष विभाग की ओर से एसडीएम कार्यालय में योग ब्रेक (वाई-ब्रेक) कार्य परीक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के बीच योगाभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की दिनचर्या में योग को शामिल करना व उन्हें तनावमुक्त रखना था।
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग कर अपने तनाव को खत्म करने की प्रक्रिया जानी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. रामअवतार की देखरेख में यह कार्यक्रम किया गया।
नोडल अधिकारी डाॅ. सतीश भोला की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक ने कर्मचारियों को सरल योगासन, प्राणायाम एवं श्वसन अभ्यास कराए। योगाभ्यास के दौरान गर्दन, कंधे और कमर से जुड़े हल्के व्यायाम भी कराए गए।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राम अवतार ने कहा कि ऐसे योग ब्रेक से कर्मचारियों का मानसिक संतुलन बेहतर होता है। कार्य में एकाग्रता बढ़ती है। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी योग प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें