फोटो 25- सोनीपत के गन्नौर में तहसीलदार सुमन लता स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों के सा
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर तहसीलदार सुमन लता ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों संग बैठक की और अलग-अलग ड्यूटी लगाई। उन्होंने विद्यार्थियों की तरफ से प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी व प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने के आदेश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार गजे सिंह, बीडीपीओ पूनम चंदा, थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार, डाॅ. रोहतास भल्ला, बीईओ सतीश कुमार, आजाद सिंह दहिया, खंड कृषि अधिकारी आनंद श्योराण, नपा सचिव पवित्र गुलिया, बिजली निगम के एसडीओ अभिषेक कौशिक, मार्केट कमेटी सचिव दीपक सुहाग, सफाई निरीक्षक पोषण मलिक, लोक निर्माण विभाग के जेई नवनीत व विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।