फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में आई समस्याओं को मौके पर जाकर देखें अधिकारी : एसडीएम

Thu, 09 Apr 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के उपमंडलीय परिसर में समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. अनमोल शिकायत सुनते हुए। स्रोत : प्रवक्
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। एसडीएम डॉ. अनमोल की अध्यक्षता में उपमंडल कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम ने कहा कि प्राप्त और लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
शिविर में आई शिकायतों में अधिकतर परिवार पहचान पत्र में त्रुटि, गली पर कब्जा और राशन कार्ड से जुड़ी थीं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का जल्द समाधान किया जाए। अधिकारी खुद मौके पर जाकर समस्याओं की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसीपी देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार गोहाना जतिंद्र गिल, बीडीपीओ गोहाना डॉ परमजीत रंगा, मार्केट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, बीईओ राजेंद्र सांगवान, एसडीओ पंचायतीराज जितेंद्र, मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें