फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी फील्ड में किसानों को करें जागरूक : एसडीएम

Fri, 25 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में एसडीएम अंजली श्रोत्रिया जागरूक वैन
विज्ञापन
गोहाना। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में वीरवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम अंजली श्रोत्रिया ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए फील्ड में जाएं।
विज्ञापन

एसडीएम अंजली श्रोत्रिया ने कहा कि किसानों को फसल अवशेष जलने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराएं। यदि कोई किसान समझाने के बाद भी नहीं मानता है तो उस किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उप मंडल कृषि अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने विभाग की तरफ से किसानों को जागरूक करने के लिए एक वैन का प्रबंध किया।
एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को रवाना किया। यह जागरूकता वैन ग्रामीण क्षेत्र में जाकर किसानों को खेतों में फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करेगी। बैठक में सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा, विजय लक्ष्मी, बीडीपीओ परमजीत रंगा, डॉ. एपीओ यशपाल आर्य, डॉ. वीरेंद्र नांदल, कृषि विशेषज्ञ डॉ. रामधन, डॉ. कुलदीप, डॉ. कुलदीप दहिया व कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें