फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का योजनाबद्ध तरीके से उठान सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

Wed, 15 Apr 2026 07:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
प्रधान सचिव के साथ आयोजित वीसी में मौजूद  डीसी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों व खरीद केंद्रों पर आने वाले गेहूं का योजनाबद्ध तरीके से उठान किया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही परिवहन, भंडारण और लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।

गेहूं की खरीद व उठान की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने अवगत करवाया कि जिले में गेहूं की खरीद व उठान सुचारु रूप से करवाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वह हर स्थिति पर खुद नजर रख रही हैं। इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं में आग लगने की घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आकलन करें । बिना देरी किए विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावित किसान को समय पर मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों एवं खरीद केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, एसडीएम खरखौदा अमित, नगराधीश सिमरन, डीएफएससी विसेंल सहरावत सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें