फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले अधिकारी-कर्मचारी

Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13.शिक्षा विभाग कार्यालय में निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड की जांच करती एसडीएम डॉ. अनुपमा मलिक
विज्ञापन
गन्नौर। एसडीएम डॉ. अनुपमा मलिक ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागों से कई अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। गैरहाजिर मिलने पर एसडीएम ने जहां सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने अपने औचक निरीक्षण की शुरुआत सबसे पहले अपने कार्यालय से की। जहां सुपरिंटेंडेंट नदारद मिले। इसके बाद वह तहसील पहुंचीं तो वहां पर नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां असिस्टेंट व सुपरवाइजरों की कुर्सियां खाली मिलीं। अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही पर एसडीएम सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
एसडीएम ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों ने समय पर कार्यालय न पहुंचने की आदत बना रखी है। ऐसे कर्मचारियों को सुधारने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। जिससे जनता को सरकारी कार्यालय में आने पर किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें