फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान की हत्या करने के मामले में 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27- सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव रभड़ा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव रभड़ा निवासी विक्की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसआई जलजीत सिंह ने बताया कि रभड़ा निवासी आजाद व उनका भांजा विनोद उर्फ भल्ला 14 जनवरी दोपहर को बाइक पर खेत में गए थे। वह खेत में सिंचाई करने गए थे। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक आकर झगड़ा करने लगे थे। इस दौरान युवकों ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चला दी थी। आजाद ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था, जबकि विनोद सरसों के खेत में भाग गया था। हमलावरों ने 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद हमलावर बाइक लेकर भागने लगे तो कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक फिसल कर गेहूं के खेत में गिर गई थी। इसके बाद हमलावर बाइक को वहीं छोड़कर पैदल ही भाग गए थे। घटना के बाद ग्रामीण, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों मनीष, संदीप, अनिल, दीपक, राहुल, अमित सहित एक महिला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब आठवें आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें