फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 38 एकड़ पंचायती जमीन से हटाया कब्जा, 12 एकड़ में उगा रखी थी गेहूं की फसल

Thu, 17 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत के गांव लाठ में प्रशासन की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रशासन
विज्ञापन
गोहाना। प्रशासन ने गांव लाठ में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत की 11-12 एकड़ भूमि पर कब्जा करके गेहूं की फसल उगाई थी। प्रशासन ने कंबाइनों से कटवाकर उसे जब्त कर लिया। चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

गांव लाठ में पंचायत की लगभग 38 एकड़ भूमि है। जिसपर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके गेहूं की बिजाई की थी। फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। उपायुक्त ने मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई के आदेश दिए। बुधवार को चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगभग 200 पुलिसकर्मी कंबाइन मशीनों और वाहन लेकर मौके पर पहुंच। अधिकारियों ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए कंबाइन मशीन से फसल कटवाकर जब्त कर ली। अब अधिकारी इस फसल को बेचकर जितना धन आएगा उसे पंचायत के खाते में जमा कराएंगे। उस धन को गांव में विकास कार्यों में खर्च किया जा सकेगा। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय व ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डाॅ. परमजीत सिंह ने कहा कि पंचायती भूमि पर कब्जा करने की कोशिश न करें। अगर कोई कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गांव लाठ में पंचायती की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।






पंचायती जमीन पर अवैध तरीके से उगाई गई फसल को जब्त कर की गई प्रशासनिक कार्रवाई : एसडीएम अजंलि श्रोत्रिय
गोहाना। एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय ने बताया कि सोनीपत उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए गोहाना खण्ड के लाठ गांव की पंचायती भूमि पर अवैध तरीके से कब्जाधारियों द्वारा फसल बोई गई थी, जिसको प्रशासन द्वारा पहले भी कब्जामुक्त करवाया गया था, लेकिन इस बार बोई गई फसल को जब्त कर लिया है। जब्त फसल को बेचकर जो भी पैसे आएंगे उनको पंचायत में जमा करवा दिया जाएगा। काई भी व्यक्ति पंचायती भूमि पर कब्जा करने की कोशिश न करें, अन्यथा कब्जाधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें