सोनीपत। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोनीपत के एक निजी विश्वविद्यालय के कैंपस का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक-युवती सोनीपत के निजी विवि की तरह दिखाई दे रही बिल्डिंग के फ्लोर पर कॉरिडोर में आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। उसी बिल्डिंग के दो अन्य फ्लोर पर भी अन्य दो जोड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो अनुशासनहीनता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह वीडियो विवि के अंदरूनी भवन में खुलेआम रिकॉर्ड किया दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक-युवती फ्लोर के कॉरिडोर में बैठे हैं, जबकि ऊपर की मंजिलों पर भी अन्य जोड़े नजर आते हैं। यह वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया प्रतीत होता है। वीडियो के वायरल होने के बाद अनेक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।