गन्नौर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट वितरित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी। ट्रस्ट
गन्नौर। वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गन्नौर तहसील के टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार के लिए गोद लिया है। ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। इससे उन्हें उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिलेगा।
ट्रस्ट संचालक पाला राम ने बताया कि संस्था ने गन्नौर क्षेत्र को आजीवन गोद लिया है और भविष्य में भी रोगियों की हर संभव सहायता जारी रहेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्य महेन्द्र वशिष्ठ ने रोगियों को स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने, नियमित जांच कराने और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपमंडल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. टीना आनंद, एसएमओ डाॅ. संजय कौशिक व डाॅ. मोहित आदि मौजूद रहे।