फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर नंबरदारों ने सरकार को 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Tue, 06 Aug 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नंबरदार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में राममेहर सिंह रेवली की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि नंबरदार वर्ग हमेशा प्रशासन के कार्यों में सहयोगी रहा है, इसलिए सरकार का दायित्व बनता है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। नए नंबरदार लगाए जाए, तहसील कार्यालय में नंबरदारों के बैठने के लिए कमरे की व्यवस्था की जाए, साथ ही मानदेय में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सरोहा ने बताया कि एक माह पहले सभी जिलों के नंबरदारों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को लेकर जल्द बैठक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार ने 10 दिन के अंदर उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो नंबरदार आगामी रणनीति बनाएंगे। अगर सरकार हरियाणा के 28 हजार नंबरदारों की मांगों को पूरा नहीं करती तो उन्हें विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान प्रताप छिक्कारा, वीरेंद्र खत्री, मीनू प्रधान, साहिल सरोहा, रघुबीर नैन, बसंत नंबरदार व अनूप नाहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें