फोटो 15: सोनीपत लघु सचिवालय में राज्यपाल के नाम नगराधीश डॉ. अनमोल को ज्ञापन सौंपते जजपा के पदा
सोनीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 के परिणाम में अनियमितताएं के आरोप लगने पर जननायक जनता पार्टी के युवाओं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नगराधीश डॉ. अनमोल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा कार्यकर्ताओं ने उच्च स्तरीय जांच के बाद अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जजपा के जिलाध्यक्ष अशोक सरोहा ने कहा कि जब एचटेट का परिणाम पूर्ण रूप से तैयार हो चुका था, तब उसे अचानक रिकॉल क्यों किया गया? प्रथम बार में परिणाम मात्र 30 दिन में तैयार हो गया था, किंतु पुनः परिणाम तैयार करने में 110 दिन क्यों लग गए? युवा जिलाध्यक्ष अजय कुहाड़ ने बताया कि नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया जबकि इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी जारी नहीं किया गया।