फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली फूंककर तीन करोड़ बिल नहीं भर रही नप

Tue, 03 Oct 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत-गोहाना रोड पर दिन में जलती लाइटें। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद ने अभी तक करीब 3 करोड़ रुपये का बिजली बिल नहीं भरा है। इसके बावजूद नप के अधिकारी बढ़ते बिल को कम करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। यही कारण है कि सड़कों के बीच लगाई गई लाइट दिन में भी जलती रहती हैं। बिजली बिल की रिकवरी के लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी कि बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर में सड़कों पर लाइट लगाई हैं। जिनका बिजली का बिल नगर परिषद की तरफ से वहन किया जाता है। मौजूदा समय में बिजली निगम का करीब 3 करोड़ रुपये बिल नगर परिषद में बकाया है। बिजली बिल के भुगतान को लेकर बिजली निगम ने कई बार नगर परिषद को नोटिस भी जारी किया है। बिजली निगम के अधिकारी बिजली की खपत को कम करने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी दिन में भी लाइटों को चालू छोड़ देते हैं।
शहर में लाइटों की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसकी वजह से कई जगहों की लाइट दिन में चालू की जाती है। यदि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से लाइन चालू हैं तो कर्मचारियों से कारण पूछा जाएगा। -रजनी विरमानी, अध्यक्ष, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन

बिजली निगम का नगर परिषद में करीब 3 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। नगर परिषद को बिजली बिल का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। -धर्मबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें