फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए वाहन की आरसी बनवाने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे मान्य

Tue, 03 Oct 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19. फोटो 19. ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेते एसडीएम अमित कुमार। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
सोनीपत। उपमंडल अधिकारी (ना.) अमित कुमार ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला सोनीपत के सभी ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अब से किसी भी नए वाहन की आरसी बनवाने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि नए वाहन की मोटर रजिस्ट्रेशन आरसी के लिए कोई भी फाइल मैन्युअल नहीं ली जाएगी। वह अपने अधीनस्थ कर्मचारी को आदेश दे कि वह आरसी बनवाने के लिए सभी संबंधित डाक्यूमेंट को पूर्ण रूप से mparivahan की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। नए वाहन की आरसी के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर प्राप्त होने के तुरंत बाद अगली कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी और समय पर आरसी बनाकर तैयार करवाई जाएगी। इससे किसी भी वाहन उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा और इस प्रकार का कदम उठाने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

फोटो 19. फोटो 19. ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेते एसडीएम अमित कुमार। स्रोत: सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें