फोटो 26- सोनीपत के गोहाना में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करती नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी। स्रोत
गोहाना। नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने वीरवार को नप कार्यालय के पास सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ किया। नगर परिषद की ओर से चार आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। यह शौचालय पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, बर्फ फैक्ट्री के पास और नगर परिषद कार्यालय के पास बनाए गए हैं। रजनी विरमानी ने कहा कि शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति सभी की होती है। इसका सदुपयोग व देखभाल हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता संदीप, करण, मनीष जैन, सुरेंद्र व अनिल आदि मौजूद रहे।