फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महात्मा गांधी और शास्त्री के आदर्शों को किया याद

विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर नमन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही विजयदशमी पर्व मनाया गया। कुलपति समेत स्टाफ व विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वदेशी के मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूती प्रदान की थी। उनका जीवन त्याग और आत्मानुशासन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान, जय किसान का नारा आज भी आत्मनिर्भर भारत और ग्राम-समृद्धि की ओर मार्गदर्शक है। कुलपति ने कहा कि यह त्योहार सिखाता है कि असत्य और अधर्म की शक्ति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। उन्होंने आह्वान किया कि वह महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें