गोहाना। गोहाना-गन्नौर मार्ग पर खानपुर कलां गांव में अब सड़क पर दूषित पानी जमा नहीं होगा। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से सड़क पर पत्थर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क पर पत्थर बिछने के बाद पानी जमा नहीं होगा और वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
खानपुर कलां गांव में गोहाना-खानपुर कलां सड़क मार्ग पर सरस्वती स्कूल के सामने बारिश का पानी जमा होने से गड्ढे बने हुए थे। वहां से गुजरने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 100 मीटर की सड़क पर पत्थर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी।
वर्जन
गोहाना-गन्नौर सड़क मार्ग पर खानपुर कलां के पास सड़क पर पत्थर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा नहीं होगा और वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं होगी।-अशोक कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, गोहाना