फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में नहीं भरेगा बारिश का पानी

Sat, 08 Jun 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सिंचाई विभाग की ओर से खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए विवि में ड्रेन की और खोदाई कर पाइपलाइन को दबाया जाएगा। इसके बाद ड्रेन को विवि परिसर में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इससे बारिश के दौरान विवि परिसर में भरने वाले पानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विवि परिसर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग ने ड्रेन का निर्माण तो किया, लेकिन बारिश के दिनों में ड्रेन से पानी की निकासी धीमी हो जाती है। ड्रेन का पानी महिला विवि परिसर तक पहुंच जाता है। जिससे परिसर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इतना ही नहीं, ड्रेन खुली होने के कारण हादसा होने का भी डर बना रहता है। महिला विवि की मांग पर सिंचाई विभाग ने पाइपलाइन दबाने का निर्णय लिया था। जिस पर काम शुरू कर दिया है। महिला विवि परिसर में करीब छह हजार फीट क्षेत्र में पाइप दबाए जाएंगे। इन पाइपलाइन को मुख्य ड्रेन के साथ जोड़ा जाएगा। मुख्य ड्रेन से जुड़ने के बाद विवि परिसर में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
वर्जन -
बीपीएस महिला विवि परिसर में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन दबाई जा रही है। पाइपलाइन छह हजार फीट एरिया में दबाई जाएगी। काम पूरा होने के बाद बारिश के सीजन में महिला विवि में जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें