फोटो : 6 काल कोठरी से जुड़ेंगे इंटरनेट से, सीखेंगे कंप्यूटर के गुररवि हसिजा
झज्जर। अब हरियाणा में सलाखों के पीछे बंद कैदियों और अंडर ट्रायल बंदियों की दुनिया पूरी तरह बदलने जा रही है। काल कोठरी की उदासी और सन्नाटे के बीच अब कैदी देश-दुनिया की हर हलचल से सीधे अपडेट रहेंगे। सोनीपत, रोहतक, झज्जर और भिवानी जेल में कैदी डिजिटल उड़ान भर सकेंगे। क्योंकि अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत हरियाणा की चार प्रमुख जेलों में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित किए जाएंगे। यहां आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा हासिल कर सकेंगे और हुनरमंद बनकर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।
इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपते हुए बाकायदा बजट जारी किया जा चुका है। लैब स्थापित होते ही काल कोठरी से निकलकर जेल परिसर में बनाए जाने वाले लैब में कैदी हो या अंडर ट्रायल बंदी वह सीधे इंटरनेट से कंप्यूटर का गुर सीखने के लिए जेल में बिताए गए अपने समय का सदुपयोग करेंगे। जेल की चारदीवारी को सजा और अलगाव का प्रतीक यह सुधार गृह सचमुच ''''सुधार'''' के केंद्र बनने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत इन चारों जेलों में बनने वाली कंप्यूटर लैब में कायदा कैदी व बंदियों के लिए कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसकी मदद से बंदी न केवल देश-दुनिया की ताजा खबरों और समसामयिक घटनाओं से जुड़े रहेंगे, बल्कि वे तकनीकी रूप से खुद को अपडेट भी कर सकेंगे।
जेल में चल रहे हैं अलग-अलग कोर्स
इस समय जिला जेल में जेल प्रशासन की तरफ से अलग-अलग तरह के कोर्स करवाए जा रहे हैं ताकि कैदी सजा काटने के बाद अपनी आजीविका शुरू कर सकें। महिला कैदियों के लिए भी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
वर्जन
जिला जेल में दो कंप्यूटर लैब बनाए जाएंगे। यह काम हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से किया जाना है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से बजट जारी किया जा चुका है।
- सेवा सिंह, जेल अधीक्षक झज्जर।