फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब नागरिक अस्पताल से गर्भवती को रेफर करने पर बताना होगा ठोस कारण

Wed, 07 Feb 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित उपमंडल के नागरिक अस्पताल में अब हाई रिस्क कैटेगरी में शामिल गर्भवती की भी डिलीवरी करवाई जा रही है। हर महीने करीब 10 हाई रिस्क डिलीवरी कराई जा रही है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि नागरिक अस्पताल से गर्भवती को रेफर नहीं किया जाए और रेफर करने पर ठोस कारण बताया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी संस्थागत डिलीवरी करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अस्पताल की महिला कर्मचारी समय-समय पर घर जाकर भी गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के नागरिक अस्पताल में गर्भवती को डिलीवरी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। निशुल्क डिलीवरी और प्रशिक्षित कर्मचारी होने के बावजूद भी लोग डिलीवरी के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। सिविल अस्पताल में प्रतिमाह करीब 200 से अधिक महिलाओं की डिलीवरी होती है। अधिकारियों ने संस्थागत डिलीवरी का आंकड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों ने आशा वर्कर की घर-घर जाकर गर्भवती का पंजीकरण करने की ड्यूटी लगाई हुई है। इसके अलावा नागरिक में हाई रिस्क डिलीवरी की सुविधा भी है। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इससे लोगों को अब डिलीवरी के लिए निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
वर्जन
हाई रिस्क कैटेगरी होने के बावजूद भी महिलाओं को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। इनकी डिलीवरी अस्पताल में ही निशुल्क करवाई जा रही है। वहीं गर्भवती को रेफर करने पर चिकित्सकों को ठोस कारण बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें