फोटो 28. साहिल ग्रोवर। स्रोत: पाठक
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने साहिल ग्रोवर को हरियाणा प्रदेश का सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है। साहिल ग्रोवर भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे है एवं विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक रह चुके हैं। दूसरी ओर योगेश जठेड़ी व तरुण देवीदास को चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक व ओमप्रकाश आत्रेय को चुनाव कार्यालय प्रमुख, सुनील रोहिल्ला व नंदकिशोर चौहान को सह प्रमुख बनाया गया। सुरेंद्र कौशिक को कॉल सेंटर प्रमुख, नरेंद्र भारती को सह प्रमुख, प्रीतम खोखर को कार्यालय प्रबंधन प्रमुख व सुनील वत्स को सह प्रमुख नियुक्त किया गया।