फोटो 23: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रिबन काटकर डायलिसिस मशीनों की शुरुआत करते विधायक निखिल मद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के जन्मदिन पर विधायक निखिल मदान ने रिबन काटकर तीन डायलिसिस मशीन और दो लाउंड्री मशीन का शुभारंभ किया।
अस्पताल में सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी) मोड पर संचालित इस केंद्र में अब डायलिसिस मशीनाें की संख्या 15 हो गई है। विधायक ने डायलिसिस करवा रहे मरीजों से उनका कुशल क्षेम जाना।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि पहले 12 मशीन से डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। अब तीन मशीन के चालू होने से रोजाना 40 मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अक्तूबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा के बाद मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की जा रही है। विधायक ने कहा कि लाउंड्री मशीन दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी ने फरवरी में सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी।
इनमें से एक मशीन कपड़ों की धुलाई के लिए है, तो दूसरी मशीन कपड़ों को सुखाने के लिए है। मशीनों से अस्पताल के सभी खराब कपड़ों की धुलाई कम समय में हाेगी। धोबियों को हाथ से धुलाई नहीं करनी पड़ेगी। मरीजों को पहले से अधिक साफ-सुथरी चादरें और कपड़े मिलने लगेंगे।